जयपुर राजस्थान की चैदहवीं विधानसभा के चैथे सत्र की 17 मार्च यानि की आज और 18 मार्च को होने वाली कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। राज्य में हाल में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें खराब होने पर सदस्यों की ओर से अपने क्षेत्र में जाकर सर्वे करने और किसानों को संबल देने के लिए मंगलवार और बुधवार को होने वाली सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है। सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने सदन में बताया कि कार्य सलाहकार समिति ने इस संबंध में लिए निर्णय का प्रस्ताव सदन में रखा। इन दो दिनों की एवज में सदन की कार्यवाही 21 और 22 मार्च को शनिवार और रविवार को भी चलाए जाने का निर्णय लिया गया और अब सदन की कार्यवाही 21 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरु होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।