सोनिया गांधी का कोटा दौरा आज
(India)
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कोटा जिले के ओलावृष्टि प्रभावित दो गांवों का दौराकर फसल खराबे का जायजा लेंगी। राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत ओर सचिव मिर्जा इरशाद बैग भी उनके साथ रहेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि सोनिया दिल्ली से विशेष विमान से झालावाड़ में कोलाना हवाई पट्टी पर उतरेंगी। झालावाड़ से वे हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे कोटा हवाई अड्डा पहुंचेगी। सोनिया सड़क मार्ग से कोटा की सुल्तानपुर पंचायत समिति के दरबीजी गांव में फसलों के खराबे का जायजा लेंगी। इस दौरान वे किसानों से बातचीत करेंगी। इसके बाद सोनिया लाडपुरा तहसील के मोरपा गांव में किसानों से फसलों के खराबे के बारे में जानकारी लेंगी। पिछले दिनों हुई भारी ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश इस क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा खराबा हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।