जम्मू-कश्मीर बीते साल सितंबर में आई बाढ़ से अभी उबर भी नहीं पाया है, मगर भारी बारिश ने राज्य के लिए एक बार फिर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर बाढ़ की चपेट में आ गया है। जम्मू और श्रीनगर में कई जगहों पर पानी भर जाने से हालात खराब हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस बाढ़ के चलते लगभग 20 मौतें राज्य में हो चुकी हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने कहा है कि राज्य में हालात खराब हैं, लेकिन पिछले बार जितने खराब हालात यहां नहीं हैं। राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी श्रीनगर पहुंच गए हैं।भारी बारिश की वजह से झेलम नदी इस वक्त खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी के दोनों किनारों पर बसे लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है और उन्हें जल्द से जल्द घर खाली करने के लिए कहा गया है। आने वाले तीन दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने और बारिश होने की आशंका जताई है। एनडीआरएफ के जवान राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।