जम्मू-कश्मीर में अभी नहीं टला खतरा
(India)
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का सबब बनी झेलम और अन्य नदियों के जलस्तर में बुधवार को काफी गिरावट देखी गई. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक खतरा अभी भी बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे तक मौसम खराब रह सकता है और अगर बरसात जारी रही तो नदियों के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से दोबारा बारिश और हिमपात की आशंका जताए जाने से स्थानीय लोग चिंतित हो उठे हैं. श्रीनगर में बुधवार को बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, श्बुधवार सुबह राम मुंशी बाग श्रीनगर में जलस्तर 15 फुट और संगम अनंतनाग में 12 फुट रहा. घाटी में बाढ़ संबंधी चेतावनी जारी की हुई है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में हल्की से लेकर भारी बारिश की आशंका जताई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।