सीएम राजे ने दी महावीर जयन्ती पर बधाई
(India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयन्ती के मौके पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी हैं.राजे ने कहा कि भागदौड़ भरे भौतिक जीवन में भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा, त्याग, जीव दया और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांत पूर्णत प्रासंगिक हैं.उन्होंने कठोर तप से इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर वर्धमान से भगवान महावीर बनने तक का सफर तय किया.मुख्यमंत्री ने कहा कि जीयो और जीने दो का भगवान महावीर का सिद्धांत आज सम्पूर्ण विश्व के लिए अनुकरणीय है। आज के युग में अहिंसा को अपना कर हम विश्व शांति कायम रख सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।