19 दिन में प्रदेश के किसानों पर तीसरी बार आफत बरसी। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में बेमौसम की बारिश हुई और ओले गिरे। फसलों को खासा नुकसान पहुंचा। जैसलमेर के मोहनगढ़ में आधा घंटे तक तेज ओलावृष्टि हुई। 100 ग्राम तक के ओले गिरे। नहरी क्षेत्र में खुले में रखी कटी हुई फसलों को भी नुकसान पहुंचा। सीकर, अलवर, श्रीगंगानगर और बीकानेर में भी कई स्थानों पर बारिश हुई और ओले गिरे। बारिश के कारण काली मस्सी कीट से संतरे के उत्पादन को नुकसान हुआ है। कीट से संतरा आकार में छोटा हो गया। 40 रुपए तक किलो में बिकने वाले संतरे को तीन रुपए प्रति किलो में भी कोई नहीं खरीद रहा। संतरे की तुड़ाई से लेकर मंडी तक लाने का खर्च भी नहीं निकल पाने के कारण किसान इसे सड़कों पर फेंक रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।