राजस्थान में विदेशी निवेश आकर्षित करने प्रयासों पर जोर
(India)
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जापान के लिए रवाना हो गई...राजे के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल भी गया है...अपनी विदेश यात्रा के दौरान राजे मुख्य रूप से जापानी उद्यमियों के साथ कई बैठकों और रोड शो कायक्रमों में भाग लेंगी...गौरतलब है कि आगामी 19 और 20 नवम्बर को आयोजित होने जा रहे श्रिसर्जेट राजस्थान पार्टनरशिप समिट की तैयारियों के मद्देनजर यह जापान यात्रा राजस्थान में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है...समिट की तैयारियों की एक कड़ी के रूप में की जा रही इस यात्रा के दौरान राजे, प्रतिनिधिमंडल के साथ 7 अप्रेल को टोकियों में और 10 अप्रेल को क्वेटो में रोड शो कार्यक्रमों को संबोधित करेंगी...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।