मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों जापान दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एब से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री जी शिंजों एब ने राजे का जापान में स्वागत किया और जापानी निवेशकों के राजस्थान में निवेश माहौल को लेकर उत्साह से अवगत कराया । वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री शिंजो एब से राजस्थान की नई निवेश नीतियों के बारे में चर्चा की और आगामी रिसर्जेंट राजस्थान 2015 के लिए जापान को पार्टनर कंट्री बनने का न्यौता भी दिया। राजे ने कई जापानी उद्योगपतियों से मुलाकात कर जापान और राजस्थान के बीच आर्थिक संबंधों को अगले स्तर तक ले जाने की ओर कदम बढ़ाते हुए तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री के साथ के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जापान गया है । इस यात्रा में जापान से ऊर्जा, जल प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, शहरी विकास, ऑॅटो, इलेक्ट्रोनिक्स, हार्डवेयर सहित कई सेक्टर में संभावित निवेश पर सहमति बनने की संभावनाए हैं। गौरतलब है कि 19 से 20 नवम्बर को जयपुर में आयोजित हो रहे रिसर्जेंट राजस्थान सम्मेलन में जापान पार्टनर कंट्री बन सकता है। राज्य सरकार के आला अधिकारियों की जापान सरकार से पूर्व में हुई वार्ता के अनुसार जापान इस सम्मेलन में भागीदार बनेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।