अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल राज्य के दौरे पर
(India)
फसल खराबे का जायजा लेने गुरूवार को 10 सदस्यीय अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल राज्य के दौरे पर पहुंचा। दल ने राजधानी में मंत्रियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की। सरकार ने सुझाव दिया कि 33 से 100 प्रतिशत खराबे की अलग-अलग श्रेणी बनाकर भविष्य में मुआवजा दिया जाए। फल सब्जियों में भी मुआवजे में बढोतरी हो। साथ ही किसानों के सरकारी फसली ऋण माफी के लिए नाबार्ड और रिजर्व बैंकों के नियम में छूट का भी सरकार ने आग्रह किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।