फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल खरीदेगा भारत
(International)
पिछले कई सालों से सौदेबाजी के पेंच में फंसे बहुउपयोगी लड़ाकू विमान राफेल के सौदे पर भी सहमति बन गई और अब भारत सीधे फ्रांस सरकार से ही 36 राफेल विमान खरीदेगा। दोनों देशों के बीच हुई द्विपक्षीय शिखर बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस भारत का रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी का सबसे भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता रहा है। पीएम मोदी ने फ्रांस की यात्रा पर रवाना होने से पहले ही फ्रांसीसी रक्षा कंपनी डसाल्ट राफेल और हिन्दुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड के बीच पिछले तीन साल से जारी सौदे से जुडी बातचीत को दरकिनार कर सीधे सरकार से विमान सौदे के बारे में बात करने का निर्णय लिया था। इस सौदे के तकनीकी पहलूओं से जुडी बातचीत को दोनों पक्षों के विशेषज्ञ अंतिम रूप देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।