प्रदेश में अलगे 24 घंटे में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वैसे जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में मौसम ने दो दिन से फिर करवट ली है, इससे चिंता बढ़ना लाजिमी भी है।जयपुर में रविवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी, इसके बाद अब सोमवार को सुबह बादलों की लुकाछिपी के बाद धूप निकली है। हालांकि अभी मौसम कौनसी करवट लेगा, कहा नहीं जा सकता क्योंकि आसमान में बादलों की उठापटक अभी जारी है। जबकि प्रदेश कुछ अन्य इलाकों में बारिश और खराब मौसम बना हुआ है।भरतपुर में सुबह से बारिश आ रही है, जबकि गंगानगर और हनुमानगढ़ खराब मौसम के कारण किसानों की टेंशन बढ़ गई है। शनिवार को मौसम ने पलटा खाया था और दोपहर बाद बारिश हुई थी। शनिवार को उदयपुर में तेज बारिश हुई थी। प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।गुलाबीनगरी में हल्की बूंदा बांदी और ठंडी हवा से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरी राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बादलों की मौजूदगी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।