दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेज़िडेंट इस्टेट में स्कूल प्रिंसिपल को सस्पेंड किया
(DELHI, DELHI) दिल्ली के उप-मुख्य़मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को प्रेज़िडेंट इस्टेट स्थित राजेंद्र प्रसाद स्कूल का औचक निरीक्षण कर वित्तीय अनियमितता पाए जाने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया। सिसोदिया ने ये औचक निरीक्षण स्कूल प्रशासन के ख़िलाफ़ कई शिकायतें सामने आने का बाद किया और निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में जाली बिल और रसीद बरामद किए। लाखों के जाली बिल और रसीद के बारे में पूछे जाने पर स्कूल के प्रिसिंपल कोई सफाई नहीं दे सके। स्कूल के होम-साइंस लैब में कोई गैस सिलिंडर न होने के बाद भी स्कूल ने नॉन एक्ज़िसटेंट फूड प्रोसेसिंग यूनिट के नाम पर फंड की मांग की थी। जांच अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों में एक नियम के तहत़ खाना उपलब्ध कराया जाता है जिसकी यहाँ इस स्कूल में पूरी तरह से अनदेखी की जा रही थी। स्कूल प्रशासन नियमों को ताक पर रखकर फूड प्रोडक्शन के नाम पर चिकन और मटन मंगवाया करते थे। इस ख़ुलासे के बाद उपमुख्य़मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल के प्रिंसिपल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करते हुए केस एसीपी के पास जांच के लिए भेज दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।