राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पश्चिम बंगाल के व्यापारिक घरानों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करने दो दिवसीय दौरे पर आज कोलकाता में है। राजे के साथ उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्री युनूस खान और प्रमुख शासन सचिव लघु उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग राजीव स्वरुप भी जाएंगे। कोलकाता में आयोजित इस दो दिवसीय रोड शो में निवेशकों को आगामी नवम्बर में राज्य में आयोजित होने वाले रिसर्जेन्ट राजस्थान पार्टनरशिप समिट की जानकारी दी जाएगी।इस दौरे में राजस्थान में निवेश की विपुल संभावनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।