किसानें से ये कैसा मजाक? मथुरा में मुआवजे में मिले चेक बाउंस
(Mathura, Mathura) यूपी में कुदरत की मार झेल रहे किसानों के साथ सरकार का मजाक जारी है. मथुरा में बेमौसम बरसात में अपनी फसल गंवा चुके किसानों को मिले राहत के चेक बाउंस हो रहे हैं. बैंको ने किसानों को यह कहकर वापस कर दिया कि जिस खाते के चेक उन्हें दिए गए हैं उस खाते में पर्याप्त राशि ही नहीं है.मथुरा की छाता तहसील के गांव आझही के रहने वाले सुरेश चंद्र बेमौसम हुई बारिश में अपनी ढाई एकड़ खेत में खड़ी फसल गंवा चुके हैं. सरकार ने उन्हें राहत के नाम पर जो चेक दिया था उसे लेकर जब वह बैंक गए तो बैंक मे खाते में पैसे ना होने का हनावा देते हुए उनहें बेरंग वापस भेज दिया. अब सुरेश चंद्र की जिंदगी एक बार फिर भगवान भरोसे हो गई है.इस वाबत जब मथुरा के जिलाधिकारी राजेशकुमार से बात की गई तो उन्होंने ये तो माना की एक शाखा से चैक बाउंस होने की जानकारी मिली है जो हो सकता है ओवर राइट की बजह से हो लेकिन जब उनसे खाते में पर्याप्त धन राशि न होने की बजह से चैक बाउंस होने की बात कही तो वह साफ़ इनकार करते रहे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।