ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है... दरगाह परिसर, मेला क्षेत्र और विश्राम स्थलियों पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं.. जो हर संदिग्ध पर नजर रखे हुए है.. वहीं दरगाह बाजार में जायरीन के दबाव को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए है.. जिला पुलिस अधीक्षक महेन्द्र चैधरी ने बताया कि उर्स में आने वाले जायरीन को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और मेले में कानून व्यवस्था बनी रहे. इसके लिए मेला अवधि तक तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को पाबंद किया गया है कि वे उर्स डयूटी में कोई कोताही न बरते..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।