(Rajasthan, India)
अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भेजी चादर चढ़ा दी गई है. मोदी की ओर से बीजेपी के सीनियर लीडर मुख्तार अब्बास नकवी ने चादर चढ़ाई.ख्वाजा की दर पर चादर पेश करने की रवायत पुरानी है. प्रधानमंत्री मोदी की चादर इसीलिए खास बन गई है, क्योंकि मोदी ने भी देश से जुड़ी पुरानी रवायत को बरकरार रखा है. बुधवार को मोदी की चादर ख्वाजा के दरबार में चढ़ाई गई, तो गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से भी चादर पेश की जाएगी.दरअसल, राजनीति की सरहदों में जब सब तरफ रास्ते बंद होते हैं, तब सूफी-संतों के यही दर-दरवेश तमाम हुकूमतों को सही रास्ते की रोशनी दिखाते हैं.फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुकर्रम अहमद ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि मोदी मुसलमानों में कुछ अच्छा मैसेज देना चाहते हैं. हमें यकीन है कि इससे देश में धार्मिक सौहार्द बढ़ेगा, इसका मैसेज अच्छा जाएगा. हम यही चाहेंगे कि मोदी ख्वाजा साहब के मिशन को अपनाएं और फिरकापरस्त लोगों को कड़ा जवाब दें.'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।