बिहार के कई जिलों में तूफान का कहर,
(BIHAR, BIHAR) बिहार में देर रात आई तूफान से करीब 32 लोगों की मौत हो गई है. अलग-अलग जगहों पर तूफान से करीब 80 लोगों के जख्मी होने की खबर है. उत्तरी बिहार के सहरसा, मधेपुरा, पूर्ण‍िया, कटिहार व किशनगंज जिले तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. सीएम नीतीश कुमार जल्द ही प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं. प्रदेश सरकार ने तूफान से मारे गए लोगों के निकटतम परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है. प्रति मृतक 4 लाख रुपये के हिसाब से मुआवजा देने की बात कही गई है. बहरहाल, जान-माल के नुकसान का पूरा आकलन किया जाना अभी बाकी है.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।