(Jodhpur, Jodhpur)
फिल्म स्टार सलमान खान ने आर्म्स एक्ट मामले में जोधपुर की अदालत में हाजिरी माफी की अर्जी दी है. सलमान खान ने कोर्ट में पेश नहीं हो पाने के लिए तबीयत खराब होने का हवाला दिया है.सलमान की बहन अलवीरा अर्जी लेकर कोर्ट पहुंची हैं. आपको बता दें कि कोर्ट ने सलमान खान को 23 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था . पर अलवीरा का कहना है कि सलमान स्वस्थ नहीं हैं इस वजह से नहीं आ सके. गौरतलब है कि सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत गैर लाइसेंसी हथियारों से 1998 में दो काले हिरणों के शिकार का आरोप है. अगर आरोप साबित होता है, तो सलमान को 7 साल तक की सजा हो सकती है.16 साल पहले 15 अक्टूबर, 1998 को सलमान खान के खिलाफ जोधपुर में फॉरेस्ट विभाग ने आर्म्स एक्ट के तहत दो काले हिरणों के शिकार का मामला दर्ज किया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।