दिल्ली में किसान की आत्महत्या के बाद अब इसपर सियासत का दौर भी शुरू हो गया है। किसान की मौत पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक जताया है और इसे एक सदमा पहुंचाने वाली घटना करार दिया है तो वहीं राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने किसान की आत्महत्या पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। गौरतलब है की आज गजेंद्र का अंतिम संस्कार है और आज दी राजस्थान पीसीसी चीफ सचिन पायलट, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह दौसा में गजेंद्र के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।