ख्वाजा साहब के 803 वें सालाना उर्स के पाक मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह में चादर पेश की गयी । केन्द्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रधानमंत्री की ओर से चादर लेकर अजमेर आये। नकवी ने प्रधानमंत्री की ओर से गरीब नवाज से पूरे देश में शांति, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी भी चादर के साथ थे और उन्होंने भी अकीदत के फूल गरीब नमाज की मजार पर चढ़ाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चादर के साथ भेजे अपने संदेश में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के अवसर पर विश्व भर में रह रहे उनके अनुयायियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। भारत-भूमि हजारों वर्षों से ऋषि-मुनियों, संतों एवं पीर पैगम्बरों की जननी रही है। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने भारत की सूफी संत परंपरा को कायम रखते हुए सभी धर्मों के अनुयायियों को आपस में प्रेमपूर्वक रहने का महान संदेश दिया है। प्रधानमंत्री के इस संदेश को नकवी ने दरगाह के बुलन्द दरवाजे से अकीदतमंदों को पढ़कर सुनाया। नकवी ने एक सवाल के जवाब में कहा की पहली बार प्रधानमंत्री बने है इसलिए मोदी की ओर से पहली बार चादर पेश की गयी और अब आगे 20 साल तक चादर पेश की जाती रहेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।