किसान ने टावर से कूदकर दी जान, हालात बदतर
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) देशभर में किसानों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेमौसम बारिश की मार से फसलें चौपट होने के कारण किसान लगातार मौत को गले लगा रहे हैं. जंतर-मंतर पर राजस्थान के किसान की खुदकुशी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि यूपी के मेरठ में एक किसान ने टावर से कूदकर पुलिस अधिकारियों के सामने ही अपनी जान दे दी.किसान के घरवालों के मुताबिक, फसल बर्बाद होने के चलते वह काफी परेशान था और खेत से लौटते वक्त वह टावर पर चढ़ गया. उसे वहां देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कर्ज और फसल की बर्बादी की वजह से किसान ने खुदकुशी कर ली.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।