आम आदमी पार्टी की रैली में जान गंवाने वाले गजेन्द्र सिंह के परिजनों से मिलने उनके आवास पर आप नेता संजय सिंह और कुमार विश्वास पहुंचे। उन्होंने गजेंद्र के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बातचीत के दौरान परिजनों ने गजेंद्र को शहीद किसान का दर्जा दिए जाने की मांग संजय सिंह से की। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की। परिजनों की मांगों पर संजय सिंह ने कहा कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात करेंगे। आप नेताओं के आने के बाद गजेंद्र के गांव दौसा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।