किसान गजेंद्र के परिवार से मिले अमित शाह
(India)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन के दौरे पर जयपुर आए। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूपीए सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। साथ ही अपनी सरकार की भरपूर तारीफ की। उन्होने केंद्र सरकार के 11 महीनों के कार्यकाल और राज्य की वसुंधरा सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले 20 सालों तक भाजपा का शासन रहेगा। उन्होने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और पाकिस्तान की तरफ से आने वाली हर गोली का जवाब गोले से दिया जाता है। उन्होने दौसा के नांगल झामरवाड़ा गांव में दिल्ली की आप रैली में खुदकुशी करने वाले किसान गजेंद्र के परिवार से भी मुलाकात की और परिजनों को ढांढस बंधाया। शाम को अमित शाह वापस दिल्ली लौट गये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।