उदयपुर में आसाराम के आश्रम पर चला बुलडोजर
(India)
उदयपुर में आसाराम बापू के आश्रम पर प्रशासन की तरफ से बुलडोजर चला दिया गया... वहीं करीब 3 घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान आश्रम के लोगो और स्थानीय लोगो में झड़प हो गई। दरअसल जब कार्यवाही चल रही थी तभी आसाराम के समर्थक यहां आ पहुंचे और ग्रामीणों और प्रशासन से उलझ पड़े...इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए..और आशाराम के समर्थकों के साथ मारपीट शुरू कर दी...वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत मामले को शांत कराया। दो दशक से बने डबोक के धुना माता ग्राम पंचायत में इस अवैध आश्रम को हटाने में स्थानिय निवासियों ने भी पुलिस का सहयोग किया... आपको बता दें कि लगभग दो दशक से बने डबोक के धुना माता ग्राम पंचायत में इस अवैध आश्रम को हटाने के लिए जिला कलेक्टर ने बीते साल 21 अक्टूबर को आदेश दिया था। इसी दौरान आश्रम के लोगों को 6 माह का समय दिया भी दिया गया था....लेकिन उन्होंने अपना कब्जा नहीं हटाया। ऐसे में जिला प्रशाशन और पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाही के तहत लगभग 3 बीघा जमीन से आसाराम का अवैध कब्जा हटवाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।