भूकंप से नेपाल की भौगोलिक स्थिति में बदलाव
(India)
नेपाल में आए भीषण भूकंप से सिर्फ तबाही ही नहीं मची है बल्कि नेपाल में भौगोलिक बदलाव भी आए हैं। भूकंप इतना तेज था कि वैज्ञानिकों के अनुसार काठमांडू 30 सेकेंड में अपनी धुरी से 10 फुट दक्षिण की ओर खिसक गया है। इसके साथ ही पृथ्वी के एक बड़े भू-भाग में भी बदलाव दर्ज किए गए हैं। वाडिया भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने नासा के हवाले से यह जानकारी दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार नेपाल में रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इस वजह से इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसकने से हुए घर्षण के कारण पृथ्वी का 7,200 वर्ग किलोमीटर भूभाग अपनी जगह से तीन मीटर ऊपर उठ गया। इसी खिंचाव की वजह से एक ही झटके में 79 लाख टन ऑफ टीएनटी ऊर्जा निकली, जिससे पृथ्वी की धुरी पर भी असर पड़ा। इस ऊर्जा का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह हिरोशिमा में हुए एटमी धमाके से निकली ऊर्जा से 504.4 गुना ज्यादा थी।वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के भू भौतिकी विभाग के प्रमुख डॉ सुशील कुमार ने बताया कि नासा ने भूकंपीय क्षेत्र के सेटेलाइट स्टडी के बाद काठमांडू 10 फुट खिसकने की पुष्टि की है। कुमार का कहना है कि कोलोरेडो यूनिवर्सिटी ने भी अपनी स्टडी में पृथ्वी के अपनी धुरी से 10 फुट खिसकने की बात कही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।