अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आया भूकंप
(India)
नेपाल में आए जबरदस्त भूकम्प के बाद एक और तेज तीव्रता वाला भूकम्प शुक्रवार दोपहर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में महसूस किया गया। इस भूकम्प की रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.3 मैग्नीट्यूड मापी गई है। भूकम्प का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 135 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। भूकम्प के झटके दोपहर 2.28 पर महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी तरह की जान माल की हानि की खबर नहीं आई है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान में आए भूकम्प पर नजर रखी जा रही है। हालांकि यहां आए भूकम्प की तीव्रता इतनी नहीं थी कि नुकसान पहुंचा सके।विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों ने सुनामी की चेतावनी से भी इंकार किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।