ब्रिटेन के शाही परिवार में आया नया मेहमान
(India)
ब्रिटेन के शाही परिवार में नए मेहमान का इंतजार खत्म हुआ। शाही परिवार में आज फिर किलकारी गूंजी। किंगस्टन पैलेस ने इसकी घोषणा की है। पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा है कि डजेच ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन ने लंदन में स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजकर 34 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया। बताया गया है कि शाही परिवार के नए मेहमान के जन्म के समय ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज राजकुमार विलियम भी मौजूद थे। केट मिडलटन और उनकी बच्ची स्वस्थ हैं। इससे पहले प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन को प्रसव पीड़ा के बाद लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, 33 वर्षीय केट मिडलटन को सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केट मिडलटन ने जुलाई 2013 में अपनी पहली संतान प्रिंस जॉर्ज को इसी अस्पताल में जन्म दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।