इधर राजस्थान में कोटा जिले के सांगोद कस्बे में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब विवाह सम्मलेन से लौट रहे लोगों की जीप तेज गति होने से अनियंत्रित हो गई और जबरदस्त तरीके से पलट गई। जीप में सवार 8 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सांगोद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसका उपचार जारी है। वहीं 7 लोगों पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए। सभी लोग सांगोद के आस पास के गांवों के रहने वाले है। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।