मुंबई में कॉरपोरेट समूहों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मिलीं सीएम राजे
(India)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य का अब निवेश में आगे निकलने का लक्ष्य रहेगा। राजे ने प्रमुख कॉरपोरेट समूहों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से बुधवार को मुंबई में मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान का लक्ष्य अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय निवेश के उस बेंचमार्क से और आगे निकलने का है जो वर्ष 2008 में पहली बार आयोजित रिसर्जेन्ट राजस्थान समिट में हासिल किया गया था। राजे जयपुर में नवंबर माह में आयोजित होने वाले रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट के लिए भागीदारी को आमंत्रित करने के लिए देश-विदेश में आयोजित किए जा रहे रोड शो के अन्तर्गत मुंबई यात्रा पर हैं। इसस अवसर पर उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया और प्रदेश में निवेश को लेकर रूचि दिखाई। पीडब्ल्यूडी और परिवहन मंत्री यूनुस खान, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण माहेश्वरी और उद्योग विभाग के आयुक्त अभय कुमार भी इस प्रवास में मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमण्डल में शामिल रहे। राजे ने आईटीआई और कॉटन रिसर्च एवं डवलपमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने राज्य में कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए राजस्थान सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।