अनुपयोगी, अप्रचलित और असंगत अधिनियम और नियम होंगे निरस्त
(India)
राजस्थान में अनुपयोगी, अप्रचलित एवं असंगत अधिनियमों, नियमों ओर विनियमों को निरस्त करने को लेकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सीएमआर में बैठक ले रही है. बैठक में मुख्य सचिव सीएस राजन सहित विभिन्न विभागों के आलाधिकारी हिस्सा ले रहे है. साथ ही नीति आयोग के सदस्य विवेक देबरॉय भी मौजूद है. इससे पहले सीएम राजे ने सीएमआर में नीति आयोग के सदस्य विवेक देबरॉय से मुलाकात कर चर्चा की.इसके बाद राजे स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक लेंगी.. साथ ही खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, जेडीसी शिखर अग्रवाल,सीईओ नगर निगम, सीएम से मुलाकात करेंगे ओर विभागीय पहलुओं पर सीएम राजे से चर्चा करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।