ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को प्रेमिका की तलाश है। प्रिंस हैरी ने इच्छा जताई है कि उन्हें अब एक लव पार्टनर की तलाश है, जिसके साथ वे रॉयल फैमिली की ड्यूटी का प्रेशर साझा कर सकें। हैरी ने कहा कि वे बच्चे चाहते हैं और एक अदद साथी की जरूरत है। हैरी ने यह टिप्पणी न्यूजीलैंड में की। उन्होंने कहा कि भाई प्रिंस विलियम के दूसरे बच्चे के जन्म पर उनकी भी इच्छा है कि अब वे भी अपना परिवार बसाएं। प्रिंस हैरी ने कहा कि जी, मेरे भी बच्चे हों तो मुझे अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि मुझे घूमना काफी पसंद है। अभी भी मैं घूम ही रहा हूं। अच्छा होगा कि मेरे अलावा भी कोई हो जो रॉयल फैमिली का प्रेशर शेयर कर सके, इसका भी समय आएगा, जो होना होता है वो होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।