बेमौसम बारिश की मार से बेदम किसानों को अब ‘अल नीनो’ रुलाएगा। वर्ष 2009 में चार दशकों का सबसे भीषण सूखा झेलने के बाद भारत में इस साल फिर अल नीनो के संकेत दिख रहे हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने अल नीनो इफेक्ट की जानकारी दी है। वर्ष 2009 में अल नीनो की वजह से ऑस्ट्रेलिया, भारत समेत पूरे एशिया में फसलें तबाह होने के बाद महंगाई ने आम आदमी को रुला मारा था। एक बार फिर अल नीनो भारतीय अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल अल नीनो की शुरुआत वसंत के मौसम में हुई है और यह अगली सर्दियों की शुरुआत तक बना रह सकता है। इस साल अल नीनो इफेक्ट का अनुमान जताने वाली यह दुनिया की पहली एजेंसी है। भारत में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान के बाद दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसे में अगर मानसूनी बारिश कम रहती है तो यह स्थिति और बदतर हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।