लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बीटेल ने शुक्रवार को अपने पुरुष मित्र गॉथियर डेस्टिने के साथ विवाह कर लिया। इससे पहले ये दोनों लंबे समय से पार्टनर के तौर पर साथ रह रहे थे। इसके साथ ही 42 वर्षीय बीटेल अपने पद पर रहते हुए समलैंगिक विवाह करने वाले यूरोपीय संघ के पहले नेता हो गए हैं। लक्जमबर्ग में भी समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के बाद यह पहली शादी है। इसी साल जनवरी में इसने समलैंगिक शादी को मान्यता दी थी। बेल्जियम निवासी गॉथियर डेस्टिने पेशे से वास्तुकार हैं। सिटी हॉल के बाहर अपने प्रधानमंत्री को बधाई देने सैकड़ों लोग जमा हुए थे। शादी रचाने के बाद दोनों ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर बीटेल ने कहा कि आज लक्जमबर्ग एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। विवाह समारोह में बेल्जियम के प्रधानमंत्री चाल्र्स माइकल व एस्टोनिया के तवी रोइवास भी मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।