(India)
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की न्याय यात्रा के समापन पर पीलूपुरा में होने वाली महापंचायत को लेकर रेलवे प्रशासन चैकस हो गया है। रेलवे ने आपात स्थिति लागू कर स्थानीय अधिकारियों की 20 से 23 मई तक की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, वहीं स्टेशन पर सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार गुर्जर महापंचायत को लेकर कोटा मण्डल डीआरएम की ओर से जारी आदेश के तहत रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही ड्यूटी समय के बाद भी मुख्यालय पर बने रहने के लिए पाबन्द किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।