नेपाल में फिर आए भूकंप के झटके
(India)
प्रकृति का कहर थमने के नाम नहीं ले रहा है कभी चक्रवात, कभी घोर बारिश, तो कभी भूकंप. आज फिर नेपाल के हेटौडा में 2 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके आये तो रक्सौल में भी बीती शाम 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये तो लोग घरो से बाहर आ गये. वही इधर नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप के बाद राहत भेजने का सिलसिला लगातार जारी है जो आज इंडो-नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने नेपाल के भूकंप पीडितो के लिए 200 पिस रेडी-मेड घर को भेजा जो पूरी तरह से वाटर-प्रूफ और सन-फ्री है वहीँ उसमे रौशनी के लिए खिडकिया भी लगायी है जहाँ लोग आराम से गुजर-बसर कर सकते है. वहीँ एक घर की कीमत 15-से 20 हजार रुपया बताया जा रहा है जो पीडितो के तत्काल रहन-सहन में काम आएगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।