गुर्जर समाज और सरकार के बीच बातचीत रही बेनतीजा
(India)
आरक्षण की मांग पर गुर्जर समाज और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को बयाना में हुई वार्ता बेनजीता रही। इस वार्ता पर सब की निगाहें टिकी हुई थी और उम्मीद की जा रही थी कि तीन दिन के गतिरोध के बाद कोई न कोई हल निकल आएगा। आंदोलनकारियों द्वारा दिल्ली-मुबई रेल लाइन पर पीलूपुरा गांव के निकट ट्रेन पर पड़ाव डालने से रेल संचालन पूरी तरह ठप है। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना एवं कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे बातचीत की, लेकिन दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बनी। वार्ता कक्ष से बाहर निकले गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया हैवार्ता के बाद संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिमत सिंह ने कहा कि इस वार्ता से निराशा हाथ लगी है। सरकार के प्रतिनिधि एक भी प्रस्ताव लेकर नहीं आए। सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। गुर्जरों को पचास प्रतिशत के अंदर आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर मंत्रियों ने कुछ भी नहीं कहा। गुर्जर इस वादाखिलाफी का जवाब टै्रक पर देंगे। अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मंत्रीमंडलीय समिति ने समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ उचित व्यवहार नहीं करने का आरोप भी लगाया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह चैबीस घंटे में फिर से सरकार के साथ वार्ता कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।