जल आपूर्ति की 2,000 साल पुरानी व्यवस्था मिली
(India)
यरुशलम के एक इलाके में जल आपूर्ति की 2,000 साल पुरानी व्यवस्था मिली है। जल आपूर्ति के लिए नालियों से बनी यह व्यवस्था हर होमा के नजदीक उम टुबा क्वार्टर में एक सीवर लाइन के निर्माण के दौरान खुदाई में सामने आई। इजरायल के पुरातत्व विभाग ने इस क्षेत्र में विशेष पुरातात्विक उत्खनन को अंजाम दिया है। उत्खनन की निगरानी कर रहे निदेशक याकोव बिलिग ने बताया कि जलापूर्ति की इस व्यवस्था का निर्माण 2,000 साल पहले हस्मोनियन के राजाओं ने कराया था। करीब सौ साल पहले तक इस व्यवस्था के जरिये शहर में जल आपूर्ति की जाती रही है। करीब 21 किमी की दूरी तय करने वाली यह व्यवस्था दक्षिण बेथलहम में सोलोमन के तालाबों से शुरू हुई है। इतनी लंबाई के बावजूद इसे बेहद करीने से बनाया गया है। इस व्यवस्था में एक किमी की दूरी पर नाली का ढलान महज एक मीटर है। पहले इन नालियों में खुले में ही पानी का बहाव होता था। करीब 500 साल पहले ओट्टोमन काल में पानी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इनमें पाइप बिछा दी गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।