देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी
(India)
देशभर में लू का कहर जारी है। पिछले चैबीस घंटों में 301 और लोगों के दम तोड़ देने से देशभर में अब तक प्रचंड गर्मी से 852 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुई हैं। आंध्र प्रदेश में लू से 149 और लोग मारे गए हैं, जिसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 551 हो गई है। वहीं तेलंगाना में 266 लोगों की जानें गई हैं। मृतकों की यह संख्या कई और बढ़ने की आशंका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।