आज फिर हो रही है गुर्जर नेताओं के साथ सरकार की वार्ता
(India)
गुर्जर आंदोलन को लेकर शासन सचिवालय में हुई बैठक बेनतीजा रही, वहीं अब वार्ता का दूसरा दौर बुधवार सुबह दस बजे एक बार फिर से शुरू होगा,, जिसमें गुर्जर आरक्षण पर सहमति बनाने पर चर्चा की जाएगी,,, लगभग ढाई घंटे तक चली वार्ता में गुर्जर और सरकार के प्रतिनिधि किसी भी मुकाम पर नहीं पहुंचे उधर गुर्जरों ने कहा कि मंत्री बिना होमवर्क किए आए है,साथ ही अपनी मांग को रखते हुए कहा कि वो पचास फीसदी में अपना आरक्षण चाहते है,,जिस पर अभी कोई सहमति नहीं बनी है,,तो उधर मंत्री राजेंद्र राठौड ने कहा कि सकारात्मक माहौल में वार्ता हुई है,, दूसरे दौर की वार्ता बुधवार सुबह दस बजे फिर से होगी,बैठक में गुर्जरो के प्रतिनिधि सदस्यों के साथ साथ प्रदेश के मंत्रियों में राजेंद्र राठौड, अरूण चतुर्वेदी और हेमसिंह भडाना मौजूद रहे,,,,, इस बैठक में आँदोलन समिति के संयोजक किरोडी सिंह बैंसला शामिल नहीं है,,, प्रतिनिधि मंडल में श्रीराम बैंसला, भूरा भगत, कैप्टन हरप्रसाद, एडवोकेट अतर सिंह, हिम्मत सिंह सहित कई गुर्जर नेता शामिल रहे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।