चिलचिलाती धूप और लू चरम पर
(India)
पूरे देश में गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। देशबर में गर्मी ने कई जान ले ली है।वहीं प्रदेश में भी गर्मी से स्थिति विकट हो रखी हैं। लगातार चढ़ते पारे ने आमजन को परेशान कर रखा है। चिलचिलाती धूप और लू अपने चरम पर पहुंच चुकी है। मौसम के इस कहर के आगे लोग बेबस से नजर आ रहे हैं। प्रचंड गर्मी का आलम यह है कि सुबह 9 बजे ही पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा। सुबह से ही उमस भरा मौसम होने से लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ तूफान आने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। जयपुर में तेज अंधड और बूंदाबादी होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।