जापान में तेज भूकंप के झटके
(India)
दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इसका केंद्र क्या था. वहीं जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई. फिलहाल सुनामी की वार्निंग नहीं दी गई है.इससे पहले नेपाल में लगभग एक महीने पहले आए भीषण भूकंप के बाद हल्के झटकों का आना लगातार जारी है. शनिवार को भी ताजा झटका महसूस किया गया. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र, काठमांडू के मुताबिक शनिवार तड़के 1 बजकर 55 मिनट पर 4 तीव्रता वाला भूकंपीय झटका महसूस किया गया. इसका केंद्र धडिंग जिला रहा. पिछले महीने की 25 तारीख को आए भूकंप के बाद अब तक 291 झटके महसूस किए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।