पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे उत्तर भारत के लोगों को राहत मिली है । सोमवार शाम को चली तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद आसमान पर पहुंचा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जहां औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़कर 37 डिग्री से. दर्ज किया गया वहीं दूसरी ओर रात आठ बजे यहां का तापमान गिरकर महज 32 डिग्री से. रह गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से दो चार हो रहे दिल्ली के लोगों को सोमवार को भारी राहत मिली. सुबह से ही मौसम का मिजाज नरम था. पूरे दिन आसमान में बादलों के छाये रहने की वजह से धूप की तपिश से लोगों को राहत मिली. वहीं शाम होते ही मौसम का रंग बदलना शुरू हुआ और देखते-देखते हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान औसत से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले दो दिनों तक दिल्ली के मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जतायी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।