जयपुर मेट्रो के उद्घान से पहले जयपुर मेट्रो के सीएमडी एन.सी. गोयल ने यात्रियों की सुरक्षा का दावा किया ,,,, उन्होंने बताया कि जयपुर में चलने वाली मेट्रो आधुनिक है ,,,, इसमें न तो दिल्ली और बेंगलुरु मेट्रो की तरह झटके लगेंगे, न ही ट्रेनों के टकराने की आशंका होगी ,,,, मेट्रो का सफर पूरी तरह से सुरक्षित होगा ,,,इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार के नजदीक पैसेंजर इमरजेंसी अलार्म हैंडल लगा हुआ है ,,,, किसी भी संकट के समय यात्री सिस्टम पर लगा कांच हटाने के बाद लाल हैंडल को नीचे करने के बाद ट्रेन ऑपरेटर से बात कर सकेंगे ,,,इसके साथ ही वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे से यात्री को ट्रेन ऑपरेटर देख सकेंगे ,,,, वहीं जयपुर मेट्रो किसी भी हाल में अपने ट्रैक से नहीं उतरेगी,,, इसके लिए ट्रेन के आगे और पीछे के कोच में कोलिजन बीम लगाए गए हैं ,,,, सीएमडी एन.सी. गोयल ने बताया कि मेट्रो और स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है ,,,, मेट्रो और स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ,,,,इनसे लगातार कंट्रोल रूम के जरिए मॉनिटरिंग की जा सकेगी ,,,, साथ ही हर मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर मशीन से आने वाले यात्रियों के सामानों की जांच की जाएगी ,,,,इसके लिए साथ ही आावश्यकता होने पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा ,,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।