इस बार झटका दे सकता है मानसून
(India)
अगर आप सोच रहे कि महंगाई से आपको कुछ निजात मिलेगी तो इसकी संभावना बेहद कम ही नजर आ रही है। मौसम विभाग ने जो संभावनाएं जताई हैं उसके मुताबिक आसार ऐसे ही हैं कि इस बार मॉनसून थोड़ा झटका दे सकता है। केंद्रीय विज्ञान और तकनीक मंत्री हर्षवर्धन ने मौसम विभाग के हवाले से कहा है कि इस बार देश में केवल 88 फीसदी बारिश की संभावना है। जो सामान्य से बेहद कम है। उत्तर पश्चिम क्षेत्र में 85 फीसदी बारिश का अनुमान है जो कि सामान्य से कम है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान पर होगा। मौसम में हो रहे बदलाव पर बराबर नजर रख रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित मंत्रियों को आवश्यक तैयारियां करने और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता को परेशानी न हो। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मौसम विभाग के ताजा मिले पूर्वानुमान पर गौर करें तो इस बार देश में 88 फीसदी बारिश हो सकती है। जो कि सामान्य से 4 से 5 फीसदी कम है। अप्रैल में करीब 93 फीसदी बारिश का अनुमान होता है। भारतीय मौसम विभाग का भी कहना है कि देश में अप्रैल में 93 फीसदी बारिश होती है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग और इससे जुड़े अधिकारियों से संपर्क साध रखा है। साथ ही हालात के जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।