मानसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी है. चार दिन की देरी के बाद पहुंचते ही यहां बारिश शुरू हो गयी है. इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल तट पर पहुंचने का आज अनुमान लगाया था. आईएमडी ने कहा था कि केरल में वर्षा की गतिविधि बढ गयी है और मानसून किसी भी वक्त राज्य में पहुंच सकता है. केरल में मानसून के पहुंचने को देश में वर्षा के मौसम का विधिवत आगमन माना जाता है. भारत में मानसून के आगमन की सामान्यतरू तारीख एक जून है. मौसम विभाग ने शुरु में कहा कि मानसून 30 मई को केरल तट पर पहुंचेगा लेकिन बाद में उसने अपनी भविष्यवाणी संशोधित करते हुए मानसून के आगमन की पांच जून बताया और इसके लिए उसकी धीमी गति को जिम्मेदार ठहराया. मौसम विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है कि अगले दो दिन में केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के प्रमुख डीएस पई ने कहा कि मानसून जुलाई के मध्य तक पूरे देश को कवर कर लेगा. अगले 24 घंटे में उत्तर भारत के भी कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद जतायी जा रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।