दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से मौसम में तेजी से बदलाव के साथ पूर्वी मध्य अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान अशोबा के उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ रफ्तार से बढने के मद्देनजर जहां देश के दक्षिण पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और तेज हवायें चलने की आशंका है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट स्थानों पर आंधी के साथ धूलभरी हवा चलने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अशोबा उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है और अगले 36 घंटे के दौरान तेज चक्रवाती तूफान में तब्दील हो आएगा। इससे अगले 24 घंटे के दौरान तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और दक्षिणी गुजरात के ज्यादातर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज हवाएं भी चलने की आशंका है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान अशोबा का केेंद्र 18.5 उत्तरी अक्षांश और 66.7 पूर्वी देशांतर पर मुंबई से करीब 650 किलोमीटर पश्चिम में रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दौरान कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है और समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठ सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।