मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर नवम्बर होने वाले रिसर्जेंट राजस्थान सम्मेलन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया। राजे ने केन्द्रीय मदद से जुड़े कई मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग रखी, साथ ही राजे ने प्रधानमंत्राी के समक्ष भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड में राजस्थान के प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठाया। राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री से उनके निवास सात रेस कोर्स पर मुलाकात कर राजस्थान में प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग रखी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।