मुंबई महानगर के कई इलाकों में गुरुवार रात हल्की लेकिन झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है. मुंबई महानगर और इसके उपनगरीय इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश से लोगों को भयानक गर्मी से राहत मिली है. मुंबई में आम तौर पर 10 जून तक मानसून आ जाता है. मुंबई के कई इलाकों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. मुंबई में मौसम ठीक समय पर मेहरबान हुआ है. मुंबई में बारिश से गर्मी का पारा भी कम हुआ है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मुंबई में दादर और अंधेरी इलाके में पानी भरने से लोग रास्ते में ही फंस गए. मुंबई में तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली-एनसीआर में आज से दो-तीन दिन तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 16 जून के बीच राजधानी और आस पास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।