दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया है, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राजधानीवासियों को काफी राहत मिली। यहां सुबह से ही धूल भरी आंधी चल रही है। आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दरअसल आज से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण तापमान में थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह की शुरुआत में भी राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव था, इसलिए आंशिक रूप से बादल छाए रहे, लेकिन यह प्रभाव इतना नहीं था कि बारिश हो सके। शनिवार से बृहस्पतिवार के बीच राजधानी मे एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे राजधानी में धूल भरी आंधी आने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बीच तापमान में कमी होने के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।