तबादलों के आखिरी दिन विभागों में सूची तैयार नहीं होने पर राजस्थान सरकार ने 15 दिन की छूट और दे दी है। अब 30 जून तक तबादलों पर बैन खुले रहेंगे। हालांकि पूर्व घोषित आदेश के अनुसार सोमवार को तबादले किए जाने का अंतिम दिन था, इस कारण सचिवालय से लेकर सभी विभागों के दफ्तरों में गहमागहमी रही, लेकिन ज्यादातर विभागों में अंतिम समय तक भी तबादलों की सूचियां जारी नहीं हो सकीं। तबादला सूची को अंतिम रूप देने के लिए विभागों में जबरदस्त मारा-मारी मची रही। मंत्री से लेकर बाबू तक पर तबादलों का दबाव था। शिक्षा विभाग में पहले से ही 30 जून तक तबादले होने की तिथि निर्धारित है। पूर्व में राज्य सरकार ने 15 मई से 15 जून तक तबादलों पर से रोक हटाई थी। सोमवार को कई विभागों ने तबादला सूची जारी कर दी। इसमें पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, कृषि विपणन, वन विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पुलिस ने तबादलों की सूची जारी की। महिला बाल विकास में 105, वन में 62, कृषि विपणन में 44, कृषि विभाग में 976 तथा कॉपरेटिव में 36 अफसरों और कर्मचारियों के तबादले हुए। इसके अलावा पुलिस में 182 कांस्टेबलों के रेंज और जिले बदले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।